विद्युत कनेक्शन और उत्पादन इकाइयों की जांच आसान, 1 एमवीए तक स्व-प्रमाणीकरण की सुविधा

बिजली कनेक्शन और सुरक्षा जांच के नियम हुए आसान

विद्युत कनेक्शन और उत्पादन इकाइयों की जांच आसान, 1 एमवीए तक स्व-प्रमाणीकरण की सुविधा

राजस्थान सरकार ने विद्युत सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। अब 1 MVA क्षमता तक की उत्पादन इकाइयों और 33 KV तक के कनेक्शनों के लिए स्व-प्रमाणीकरण (Self-Certification) की सुविधा मिलेगी। इससे सोलर और पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलेगी, जिससे व्यापार करना और भी सरल होगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने विद्युत कनेक्शनों और उत्पादन इकाइयों की सुरक्षा जांच प्रक्रिया को आसान बनाते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित उपाय) विनियम-2023 के तहत लागू इस व्यवस्था से 1 एमवीए क्षमता तक की उत्पादन इकाइयों को बड़ी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के अनुसार अब 1 एमवीए तक की क्षमता वाली उत्पादन इकाइयों, जिनमें सोलर और पवन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत भी शामिल हैं, का स्व-प्रमाणीकरण किया जा सकेगा। इसके लिए विद्युत निरीक्षक से अनिवार्य प्रमाणन की आवश्यकता नहीं होगी।

संबंधित उपभोक्ता, परिसर मालिक या आपूर्तिकर्ता स्वयं प्रमाणित कर सकेंगे कि उनका प्लांट निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। इसी तरह 33 केवी तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए भी उपभोक्ता स्व-प्रमाणीकरण कर सकेंगे, हालांकि इच्छानुसार विभागीय पोर्टल के माध्यम से निरीक्षक से जांच कराने का विकल्प रहेगा। हालांकि 1 एमवीए से अधिक क्षमता वाली इकाइयों, 33 केवी से अधिक वोल्टेज, 15 मीटर से ऊंची इमारतों, अस्पताल, मॉल और सार्वजनिक स्थलों के लिए विद्युत निरीक्षक द्वारा प्रमाणन अनिवार्य रहेगा। सरकार का उद्देश्य प्रक्रिया को सरल बनाकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
मंडाना टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप से 938.3 किलो डोडाचूरा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब...
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ
उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा कदम : रेल संरक्षा को मजबूत बनाने के लिए समपार फाटकों के आधुनिकीकरण का अभियान तेज, सुरक्षा व्यवस्था को दी नई मजबूती
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज : विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया प्रस्ताव नोटिस, आयुक्त के खिलाफ लगाए 9 गंभीर आरोप
आईएफएमएस 3.0 में निर्माण कार्यों के बिल के लिए नए निर्देश जारी : पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करना उद्देश्य, प्रायोगिक सफलता के बाद पूरे राज्य में लागू होगी व्यवस्था
विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं
ट्रंप की बड़ी घोषणा : युद्धविराम टूटा तो होर्मुज जलडमरूमध्य में होंगे लगातार हमले, नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को बनाएंगे निशाना