गहलोत राज में खोले गए 8 जिलों के कार्यालय बंद: 72 नवसृजित पद किए समाप्त, जिले पहले ही हो चुके निरस्त

विभाग की अनुमति के बाद लिया गया

गहलोत राज में खोले गए 8 जिलों के कार्यालय बंद: 72 नवसृजित पद किए समाप्त, जिले पहले ही हो चुके निरस्त

मंजूरी के बाद अनूपगढ़, दूदू, गंगापुरसिटी, केकड़ी, नीम का थाना, सांचौर, शाहपुरा, और जोधपुर (ग्रामीण) जैसे 8 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।

जयपुर। कांग्रेस राज में अशोक गलोत की सरकार में सृजित किए गए 16 नए जिला कार्यालयों में से 8 कार्यालयों के पद समाप्त किए गए हैं। जिलों को पहले ही समाप्त कर दिया गया था। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अनूपगढ़, दूदू, गंगापुरसिटी, केकड़ी, नीम का थाना, सांचौर, शाहपुरा, और जोधपुर (ग्रामीण) जैसे 8 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव हरिमोहन मीना के अनुसार इन कार्यालयों में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, निजी सहायक, कनिष्ठ लेखाकार, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के कुल 72 नवसृजित पद समाप्त किए गए हैं। यह निर्णय 21 फरवरी 2025 को वित्त विभाग की अनुमति के बाद लिया गया।

शेष 9 कार्यालयों के पद और कार्य संचालन यथावत रहेगा। सरकार का यह कदम प्रशासनिक व्यय को नियंत्रित करने और संसाधनों के कुशल उपयोग के लिए उठाया गया है। संबंधित विभागों को इस आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: districts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन