शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित, अर्चना शर्मा ने ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

शिक्षकों का शिक्षा संकुल पर 13 दिन बाद धरना स्थगित

शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना स्थगित, अर्चना शर्मा ने ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
जयपुर। स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में 13 दिन से शिक्षा संकुल में बैठे शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है। शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है।

जयपुर। स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में 13 दिन से शिक्षा संकुल में बैठे शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है। शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया है। 

दरअसल स्कूल व्याख्याता पद की पदोन्नति के नियमों के विरोध में पिछले तेरह दिन से शिक्षा संकुल पर धरना जारी था।  शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति के विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि पदौन्नति समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश दौसा के नेतृत्व में सैकड़ों वरिष्ठ शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे और पदौन्नति समान विषय के बाध्यता हटाने के लिए आग्रह किया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि समान विषय नियम बाध्यता हटाने की कार्रवाई कर रहा हूं, इसके लिए मैंने पदोन्नति प्रक्रिया को रुकवा दिया है।  उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अब अपना धरना समाप्त करें और मेरी बात पर विश्वास रखें। इसके बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अर्चना शर्मा को धरना उठाने हेतु शिक्षा संकुल में भेजा। शिक्षा संकुल में डॉ अर्चना शर्मा ने सरकार का वादे को दोहराया और शीघ्र मांग पूरी करने हेतु सरकार की ओर से आश्वासन दिया। साथ ही अनशन पर बैठे शिक्षकों को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।  इसके बाद पदोन्नति संघर्ष समिति ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

प्रदेश संयोजक ऋषि पाकड ने बताया शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के आश्वासन के बाद शिक्षकों के आमरण अनशन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
पदौन्नति संघर्ष के मुकेश कुमार मीणा ने कहां कि हमारी प्रमुख मांग यह थी कि जिन शिक्षको ने गजट नोटिफिकेशन 3 अगस्त 2021 से पूर्व डिग्री कर ली है या विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया है, उन्हें  छूट दी जाये और  सीधी भर्ती तथा पदोन्नति की योग्यताओं का समान किया जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता