युवा दिवस पर सरकार युवाओं को देगी नियुक्ति-पत्र, भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी

अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

युवा दिवस पर सरकार युवाओं को देगी नियुक्ति-पत्र, भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी

 साथ ही यह कार्यक्रम समस्त जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा। इसके लिए सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जयपुर। युवा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार 13,500 युवाओं को नियुक्ति पत्र देगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 12 जनवरी को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण और नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।  साथ ही यह कार्यक्रम समस्त जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित होगा। इसके लिए सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों को उनकी सुविधानुसार संबंधित जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम राज्य भर में रोजगार सृजन के उद्देश्यों को बढ़ावा देने और नवनियुक्त कर्मयोगियों को उनके कर्तव्यों के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

किस मंत्री को किस जिले का जिम्मा

 दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री - अजमेर, ब्यावर

Read More विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन पेश होंगे, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी

डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री - भीलवाडा, राजसमन्द

Read More कागज से धरातल तक आने में ही कई गुना बढ़ रही प्रोजेक्ट कॉस्ट

किरोडी लाल, मंत्री - अलवर, खैरथल तिजारा

Read More जयपुर से गोवा फ्लाइट का समय बदला, चंडीगढ़ की उड़ान कोहरे के कारण रद्द

गजेन्द्र सिंह, मंत्री - बीकानेर, जैसलमेर

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मंत्री - दौसा

मदन दिलावर, मंत्री - कोटा

कन्हैयालाल, मंत्री - नागौर, डीडवाना-कुचामन

जोगाराम पटेल, मंत्री - जयपुर

सुरेश सिंह रावत, मंत्री - भरतपुर, डीग

अविनाश गहलोत, मंत्री - श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़

 सुमित गोदारा, मंत्री - बाडमेर, बालोतरा

जोराराम कुमावत, मंत्री - चूरू, झुन्झुनू

बाबूलाल खराड़ी, मंत्री - बांसवाडा, डूंगरपुर

हेमन्त मीणा, मंत्री - उदयपुर, सलुम्बर

 संजय शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - सीकर

गोतम कुमार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - सवाई माधोपुर

झाबर सिंह खर्रा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - पाली

हीरालाल नागर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - टोक, बून्दी

ओटा राम देवासी, राज्यमंत्री - झालावाड, बारा

डॉ. मंजू बाधमार, राज्यमंत्री - प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़

विजय सिंह, राज्यमंत्री - कोटपूतली-बहरोड

कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई, राज्यमंत्री - सिरोही, जालौर

जवाहरसिंह बेदम, राज्यमंत्री - करौली, धौलपुर

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान