PKC-ERCP की दो बड़ी परियोजनाओं से लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल : कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी के हजारों गांवों में स्थायी जल आपूर्ति

लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा

PKC-ERCP की दो बड़ी परियोजनाओं से लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल : कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी के हजारों गांवों में स्थायी जल आपूर्ति

कोटा संभाग में पेयजल संकट दूर करने के लिए PKC-ERCP परियोजना के तहत नौनेरा और परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा। इन परियोजनाओं से बारां, कोटा, झालावाड़ और बूंदी के 1 लाख 52 हजार परिवारों सहित हजारों गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध।

जयपुर। कोटा संभाग में पेयजल संकट को दूर करने के लिए PKC-ERCP परियोजना के तहत नौनेरा और परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन दोनों बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना को पाँच कार्यकारी पैकेजों में विभाजित किया गया है। इसके प्रथम पैकेज में झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना के तहत मनोहरथाना, खानपुर, छबड़ा, बारां-अटरू, अंता और किशनगंज क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। परियोजना में दो इन्टेक वेल, जल शोधन संयंत्र तथा ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों के कुल 1402 गांवों और 276 ढाणियों के 1 लाख 52 हजार 437 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना को चार कार्यकारी पैकेजों में विकसित किया जा रहा है। इसके चौथे पैकेज से कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र और बूंदी जिले को पेयजल उपलब्ध होगा। इस पैकेज के तहत बूंदी के 94 ग्राम, केशोरायपाटन के 271 गांव और तीन शहरों को लाभ मिलेगा। परियोजना में 7 मध्यवर्ती पम्प हाउस, 719.25 किमी क्लियर वाटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 546.06 किमी क्लस्टर डिस्ट्रीब्यूशन मेन लाइन और 926.52 किमी ग्रामीण वितरण पाइपलाइन का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही 69 ईएसआर, 52,239 घरेलू जल कनेक्शन और 6 सीडब्ल्यूआर का निर्माण भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से कोटा संभाग के हजारों गांवों और लाखों लोगों को स्थायी पेयजल व्यवस्था मिल सकेगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका