आपदा में मंत्री और सीएम के बीच चल रही लड़ाई: डोटासरा

मुख्यमंत्री अपना मुख झूठ के अलावा सच पर भी खोलें

आपदा में मंत्री और सीएम के बीच चल रही लड़ाई: डोटासरा

भाजपा को अपना झगड़ा मिटाकर आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत का इंतजाम करना चाहिए।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा में मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच लड़ाई चल रही है। भ्रमण, भाषण और भ्रमित करने के अलावा कोई काम नहीं हो रहा।

डोटासरा ने कहा कि सरकार दिल्ली से आने वाली पर्ची के हिसाब से चल रही है। प्रदेश में बाढ़ के हालात हैं, अतिवृष्टि में लोग मर रहे हैं। पहले जब हीट वेव से लोग मरे तब भी सरकार ने बिजली-पानी का इंतजाम नहीं किया। अतिवृष्टि में सैकड़ों जान चली गई है, बच्चे मर रहे हैं और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में सत्ता में बैठे लोग अपनी मस्ती में मस्त हैं और दिल्ली के इशारों का इंतजार कर रहे हैं।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के विवाद पर कहा कि किरोड़ीलाल मीणा को हेलिकॉप्टर नहीं मिला, इसलिए वे नाराज हो गए। हेलीकॉप्टर नहीं देने से जो वीडियो सामने आए, उनमें यह दिखाई दे रहा है। प्रदेश के लोगों ने सरकार बनाई थी। यह सर्कस बन गया। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपना मुख झूठ के अलावा सच पर भी खोलें। रोजाना पर्यटक बनकर प्रदेश में घूम रहे हैं लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भाजपा को अपना झगड़ा मिटाकर आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत का इंतजाम करना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल