प्रतापगढ़ में पटवारी 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में पटवारी 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपी की तलाशी में उसके पास 46 हजार 520 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई है, जिसके संबंध में आरोपी द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर प्रतापगढ़ इकाई ने मदन सिंह मोहिल पटवारी पटवार हल्का निनोर, तहसील दलोट, जिला प्रतापगढ़ को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की प्रतापगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि के सीमाज्ञान कार्य की एवज में मदन सिंह मोहिल द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगी।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की प्रतापगढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मदन सिंह को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपी की तलाशी में उसके पास 46 हजार 520 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई है, जिसके संबंध में आरोपी द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

Read More पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास  लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि...
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला