गर्मी दिखा रही अपने तीखे तेवर : 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

कहीं-कहीं हीटवेव की प्रबल संभावना है

गर्मी दिखा रही अपने तीखे तेवर : 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 और 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने और अनेक भागों में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। अब फिर से गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारे में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई है। लू भी जयपुर सहित कई जिलों में प्रभावी हो गई है। राजधानी जयपुर में भी आज सुबह से तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 और 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने और अनेक भागों में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में भी 16 से 18 अप्रैल के दौरान कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की प्रबल संभावना है।

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं