वीआईपी जेब कतरे गिरफ्तार : रैलियों में लोगों को बनाते हैं निशाना, धारदार चाकू, कटर, फनर किए जब्त 

अन्य वारदातों के बारे में तफतीश की जा रही

वीआईपी जेब कतरे गिरफ्तार : रैलियों में लोगों को बनाते हैं निशाना, धारदार चाकू, कटर, फनर किए जब्त 

सिंधी कैंप थाना इलाके में बुधवार को दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है

जयपुर। सिंधी कैंप थाना इलाके में बुधवार को दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। आरोपित राजनैतिक रेलियों में नेता और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हैं। पकड़े जाने पर धारदार चाकू कटर से भय दिखाकर भाग जाते हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में राजनैतिक रैलीयों में जेबकटी तथा बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन पर यात्रीयों के सामान, मोबाईल, पर्स इत्यादि चोरी व छीनने की वारदात करने वाले असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। वारदात करने वाली गैंग के आरोपित रामखिलाडी उर्फ खल्या, 33 साल  लक्ष्मी विहार कालोनी लालसोट दौसा, राहुल शर्मा उर्फ विक्की32 जोशीपाडा लालसोट और नितिन उर्फ विशाल उर्फ बच्चा 22 चोगलिया थाना कोतवाली मैनपुरी उतरप्रदेश हाल किराएदार शास्त्री नगर जयपुर को गिरफतार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से धारदार चाकु, कटर, फनर को जब्त कर धारा 307, 56 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर अन्य वारदातों के बारे में तफतीश की जा रही है।

ऐसे करते हैं वारदात 
आरोपित राजनैतिक रैलीयों के आयोजनो में ब्राण्डेड कपडे सूट, जैकिट, कुर्ता, पायजामा  पहन वीआईपी  बनकर रैलीयों में शामिल होते हैं। आरोपित रैलियों में, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि पर सवारीयों की जेबकतरी, सामान, पर्स, मोबाईल आदि चोरी करते है और इनका कोई साथी जेबकटी या चोरी करते समय पकडा या रोका जाता हैं तो अन्य साथी अपने पास रखे धारदार चाक कटर, फनर  से पीडित को मृत्यु का भय दिखा कर अपने साथियों को छुडाकर भगा ले जाते हैं। इनके विरूद्ध दर्जनों प्रकरण विभिन्न थानों में पूर्व में दर्ज हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सुरक्षित ऋण वितरण को मजबूत करते हुए अपनी 501 शाखाओं में गोल्ड लोन सेवाएं सक्रिय...
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन