जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार

चेन, पर्स और मोबाइल स्नैचिंग पर बड़ी कार्रवाई

जयपुर पुलिस का ऑपरेशन: वज्र प्रहार में 1074 ठिकानों पर दी गई दबिश, 327 अपराधी गिरफ्तार

शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस ने “ऑपरेशन वज्र प्रहार” चलाया। अभियान के तहत 1074 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 327 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 43 संदिग्ध वाहन भी जब्त किए गए।

जयपुर। शहर में बढ़ती दहशतगर्दी, चैन-स्नेंचिंग, पर्स और मोबाइल छीनने की आपराधिक घटनाओं पर  रोक लगाने के लिए जयपुर कमिश्नरेट ने शनिवार को ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाया। पुलिस कमिश्नर जयपुर सचिन मित्तल के आदेशानुसार तथा विशेष पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर भर में एरिया डॉमिनेशन करते हुए 1074 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई में 327 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

चेन, पर्स एवं मोबाइल स्नैचिंग

अभियान का मुख्य फोकस उन अपराधियों की धरपकड़ पर रहा जो चेन, पर्स और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में चालानशुदा रहे हैं। इन्हीं अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए पहचान संकलन की तैयारी पिछले कई दिनों से पुलिस टीमों की ओर से जा रही थी। 

1074 स्थानों पर एक साथ दबिश

Read More इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव

संयुक्त टीमों ने आपराधिक ठिकानों की गहन तलाशी ली और कई अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दबिशों के दौरान संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई, जिनमें से 43 वाहन जब्त किए गए।

Read More राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ

यह हुई कार्रवाई

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण

अपराधियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 21, एनडीपीएस एक्ट 13, आर्म्स एक्ट 13, अन्य एक्ट के तहत पूर्व के तीन प्रकरणों में 51 जनों को गिरफ्तार किया गया। 43 वाहन जब्त किए। 

इनका कहना है

जयपुर पुलिस शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य कर रही है। आॅपरेशन वज्र प्रहार से न केवल अपराधियों में भय का माहौल बना है बल्कि शहरवासियों में विश्वास भी बढ़ा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झोटवाड़ा व बजाज नगर में 3 आरोपियों को गिरफ्तार। 22.323...
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू
हीरापुरा से 207 नई रोडवेज बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी : सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए हेलमेट भी होंगे वितरित, सुगम परिवहन की मिलेगी सुविधा
बंगाल विधानसभा चुनाव : पर्यवेक्षकों की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती, सभी चुनाव क्षेत्रों में पूर्ण कवरेज का लक्ष्य किया हासिल
ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए
ईरान-इजरायल तनाव के कारण जयपुर से उड़ानें प्रभावित : फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान, बुकिंग भी बंद