कश्मीर आतंकी हमले को लेकर अशोक गहलोत का बयान : कायराना हमले से नहीं डरेगा भारत, सेना देगी मुंहतोड़ जवाब; हमले ने हम सब को झकझोर दिया

ऐसे आतंकियों को हमारे सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे

कश्मीर आतंकी हमले को लेकर अशोक गहलोत का बयान : कायराना हमले से नहीं डरेगा भारत, सेना देगी मुंहतोड़ जवाब; हमले ने हम सब को झकझोर दिया

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि आतंकियों के कायराना हमले से भारत कभी नहीं डरेगा और हमारी सुरक्षा एजेंसियां इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी

जयपुर। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि आतंकियों के कायराना हमले से भारत कभी नहीं डरेगा और हमारी सुरक्षा एजेंसियां इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी। गहलोत ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सब को अंदर तक झकझोर दिया है। पहलगाम कोई सीमावर्ती इलाका नहीं है बल्कि कश्मीर का अंदरूनी इलाका है जो पर्यटन के लिए मशहूर है। यहां तक पहुंचे आतंकी पर्यटकों को निशाना बनाकर देशभर में दहशत फैलाने के नापाक इरादे रखते हैं।

आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को अलग कर कोई रहम नहीं दिखाया बल्कि ऐसा इसलिए किया जिससे महिलाओं और बच्चों को उनके पति और पिता की उनकी आंखों के सामने मारने का जीवनभर का दुख और सदमा दे सकें। हथियारों के बल पर निहत्थों को निशाना वाले समझ लें भारत देश कभी ऐसे कायराना हमलों से न डरा है और न ही डरेगा। ऐसे आतंकियों को हमारे सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
किसानों को गेहूं बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला