अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद, नोटिस के बाद भी निर्माण

कस्बे से गुजर रहे स्टेट हाइवे 89 पर पक्का निर्माण करवाया

अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद, नोटिस के बाद भी निर्माण

राजस्व रिकार्ड के अनुसार उक्त भूमि सार्वजनिक निर्माण विभाग के नाम दर्ज है।

बकानी। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हो रहे है। स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोकने के नोटिस के बाद भी अतिक्रमियों द्वारा प्रशासन की नाक के नीचे बकानी कस्बे से होकर गुजर रहे स्टेट हाइवे 89 मुख्य मार्ग चौराहे पर पक्का निर्माण कार्य करवा लिया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से 19 अप्रैल 2025 को जारी नोटिस के अनुसार बकानी कस्बे से होकर गुजर रहे तीनधार बकानी गोघटपुर मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे 89 पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि के खसरा नंबर 1125/1516 बकानी पर अतिक्रमण कर अवैध पक्का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार उक्त भूमि सार्वजनिक निर्माण विभाग के नाम दर्ज है। जिस पर पक्का निर्माण कार्य करवा लिया गया। जिस पर कार्रवाई के लिए तहसीलदार बकानी को प्रार्थना पत्र भेजा गया था जिस पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के बजाय मौका रिपोर्ट बनाकर और मौखिक निर्माण कार्य रोकने की कहकर इतिश्री कर दी गई है। जिसके बाद भी अतिक्रमी द्वारा रात्रि के समय में पक्का निर्माण करवा लिया है।

इनका कहना
अतिक्रमी को निर्माण कार्य नही करने के लिए नोटिस जारी कर चस्पा करवा दिया गया था।वहीं पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के लिए उपखंड अधिकारी झालावाड़ व तहसीलदार बकानी को पत्र लिख कर अवगत करवाया गया है। वही नोटिस के बाद भी पक्का निर्माण कार्य करवाया गया है तो इस मामले में फिर से उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया जाएगा।
- शिवकुमार मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता 

पूर्व में ही अतिक्रमी को निर्माण कार्य नहीं करने के लिए पाबन्द कर दिया गया था।उसके बावजूद रात्रि के समय में निर्माण कार्य कर लिया गया है जिस पर नोटिस जारी करके अतिक्रमी के खिलाफ कार्रवाई कर निर्माण कार्य को ध्वस्त करवाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
- गजेंद्र कुमार शर्मा, बकानी तहसीलदार  

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता