असर खबर का - अतिक्रमण की समस्या से आमजन को मिली राहत, ट्रैफिक व्यवस्था रहती थी प्रभावित

दुकानों के बाहर बनाई पीले कलर की बॉर्डर लाइन

असर खबर का - अतिक्रमण की समस्या से आमजन को मिली राहत, ट्रैफिक व्यवस्था रहती थी प्रभावित
दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत बकानी ने अतिक्रमण हटाया।

बकानी। ग्राम पंचायत बकानी द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर कर रखे अतिक्रमण को हटाया,जिससे जाम की समस्या से आमजन को  राहत मिलेगी। झालावाड़ जिले के बकानी के बाजार की सड़कों पर दुकानदारों  द्वारा रोड़ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था जिसकी वजह से पल-पल जाम के हालात पैदा होते रहते थे । यह खबर दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में दिनांक 4 दिसंबर 2025 को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी जिसका असर आज देखने को मिला, जिसके चलते कस्बे के मुख्य सड़क पर एक ओर ठेले लगे हुए थे वही दूसरी तरफ दुकानदारों द्वारा सड़क पर टीनशेड लगाकर समान आदि रखकर सड़क के दोनों तरफ जगह घेर रखी थी। जिससे सड़क पर निकलने वाले वाहन और पैदल जाने वाले राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था वही सड़क से होकर निकलने वाले वाहनों के लिए जगह कम रह जाती थी।  

बाजार में दिनभर हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहती थी। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फांस जाती थी जिससे मरीजों की जान पर बन आती थी । बाजार में हर आधे घण्टे पर जाम के हालात बनते रहते थे। वही अब ग्राम पंचायत बकानी के प्रशासक सरपंच अंकित बरेठा के नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण को हटवा दिया गया और इसी के साथ दुकानों के बाहर पीले कलर की बॉर्डर लाइन बनाई गई है जिससे बाहर निकलने पर ग्राम पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल