तेलंगाना: ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, शाम को होगी नतीजों की घोषणा

तेलंगाना पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू

तेलंगाना: ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, शाम को होगी नतीजों की घोषणा

तेलंगाना में तीन चरणों वाले पंचायत चुनावों के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। दो बजे से मतगणना होगी और नतीजे शाम तक आएंगे।

हैदराबाद। तेलंगाना में तीन चरणों वाले ग्राम पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो कि आज शाम को 1 बजे तक चलेगा और इसके बाद अपराह्न दो बजे बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। नतीजों की घोषणा शाम को होने की उम्मीद है। 

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, इस चरण में 56.19 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 28.78 लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। कुल 12,960 उम्मीदवार 3,834 सरपंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 65,455 उम्मीदवार 27,628 वार्ड सदस्य पदों के लिए चुनावी मैदान में हैं। औसतन, हर सरपंच पद के लिए 3.38 उम्मीदवार और हर वार्ड सदस्य पद के लिए 2.36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना