दिया तले अंधेरा, निगम की करोड़ों की जमीन बनी कचरा घर

रोड पर लगा कचरे का अंबार

दिया तले अंधेरा, निगम की करोड़ों की जमीन बनी कचरा घर
कचरा डालने वाले अब अंदर जाने की जगह मेन गेट पर ही कचरा डाल रहे हैं।

कोटा। दिया तले ही अंधेरा...यह कहावत सुनी तो सभी ने है लेकिन इसकी हकीकत नजर आ रही है सीएडी रोड पर। जहां नगर निगम कार्यालय के नजदीक और निगम के ही करोड़ों रुपए का भूखंड व मेन रोड ही कचरा घर बना हुआ है। नगर निगम की ओर से एक तरफ तो पूरे शहर में साफ सफाई करवाई जा रही है। वार्डों के साथ ही मुख्य मार्गों को चमकाने का दावा किया जा रहा है। मेन रोड पर रात को भी सफाई की जा रही है। जिससे शहर में सफाई नजर भी आ रही है।

लेकिन हालत यह है कि नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर सीएडी रोड स्थित बकरा मंडी के पास निगम की भूमि पर ही कचरे का अम्बार लगा हुआ है। जिस तरह से वहां कचरा पड़ा हुआ है और रोजाना डल रहा है। उसे देखकर लगता है जैसे महीनों से वहां न तो सफाई हुई है और न ही वहां से कचरा उठ रहा है। भूखंड पर मेन गेट के पास से ही कचरा डाला जा रहा है जो अंदर तक डल रहा है। कचरा डालने वाले अब अंदर जाने की जगह मेन गेट पर ही कचरा डाल रहे हैं। जिससे वह बाहर तक बिखर रहा है। उस कचरे पर मवेशियों का जमघट लगा होने से वह फेल रहा है। साथ ही उस कचरे की दुर्गंध के बीच से ही लोगों को निकलना पड़ रहा है।

मेन रोड पर कचरे का अम्बार
निगम के भूखंड पर ही नहीं, बकरा मंडी के भूखंड की चार दीवारी के सहारे मेन रोड पर ही कचरे का अम्बार लगा हुआ है। वह भी काफी बड़े हिस्से में। जिससे वहां से गुजरने वाले  और वहां रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करने के साथ ही बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। यहां जिस जगह पर कचरा डाला जा रहा है वहां चाय की थड़ी व अन्य दुकानें भी है। जहां दिनभर लोग बैठे रहते हैं। उसके बाद भी यहां काफी समय से सफाई नहीं हुई है।

सफाई का सिर्फ दावा
लोगों का कहना है कि नगर निगम पूरे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दावा कर रहा है। निगम में सैकड़ों की संख्या में स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मचारी दो पारियों में सफाई कर रहे हैं। उसके बाद भी हालत काफी खराब है। यह तो एक जगह है। शहर में ऐसी अनेकों जगह हैं जहां मेन रोड पर ही कचरा डाला जा रहा है। हालांकि यह कचरा स्थानीय लोग ही डाल रहे हैं। लेकिन कचरा डलने के बाद न तो सफाई हो रही है और न ही नियमित कचरा उठ रहा है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जब निगम कार्यालय के पास ही यह हालत है तो इससे अन्य जगहों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Read More एक करोड़ की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरे एक वर्ष से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्ड के स्तर पर होती है सफाई
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि शहर में सभी जगह पर मेन रोड व वार्डों में सफाई हो रही है। सीएडी रोड पर बकरा मंडी के पास की जो जगह है वहां भी वार्ड के स्तर पर ही सफाई हो रही होगी। फिर भी उसे दिखवाया जाएगा। यदि गंदगी हो रही होगी तो उसे साफ करवा दिया जाएगा।

Read More नारी निकेतन की बेटियों का घर बसाने को एमए पास, सात लाख इनकम वालों ने भी किया आवेदन

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें