हिट एण्ड रन : कार चालक ने मां के साथ जा रही बच्ची को उड़ाया, बच्ची की हालत नाजुक

कार जब्त, चालक दस्तयाब

हिट एण्ड रन : कार चालक ने मां के साथ जा रही बच्ची को उड़ाया, बच्ची की हालत नाजुक

शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने मां बेटी को रौंदने का प्रयास कर दिया

जोधपुर। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने मां बेटी को रौंदने का प्रयास कर दिया। कार की चपेट में आई बच्ची उछल कर दूर गिर गई। हादसे का वीडियो आज सुबह वायरल हुआ। हरकत में आई पुलिस ने रात में कार का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया। चालक को दस्तयाब किया गया है। बुरी तरह घायल बच्ची का एमडीएम अस्पताल आईसीयू में उपचार चल रहा है। इस बारे में फिलहाल केस दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।

एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने अरविंद नगर एयरपोर्ट निवासी एक महिला और उसकी पांच साल की बच्ची जयश्रीनवी को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया। हालांकि मां नीचे गिरी और बच्ची दूर उछल कर गिर गई। हादसे के बाद काफी लोग जमा हो गए। बच्ची को तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। कार चालक मौके से भाग गया था। जिस पर सीसीटीवी फुटेज को देखकर कार को जब्त कर लाया गया है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बच्ची के पिता का नाम हिमांशु गुर्जर है और फिलहाल केस दर्ज कराए जाने की कार्रवाई जारी है। मां बेटी बाजार जा रही थी तब यह हादसा हुआ।

इधर इस घटना को लेकर आज सुबह सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर नजर आता है कि कार चालक किस कदर दनदनाते आया और मां बेटी को चपेट में ले लिया। एकाएक हुई इस घटना से मां को भी सदमा हो गया। हालांकि बाद में वह खुद को संभालने के साथ बच्ची को भी संभाला।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव