हुलिया बदलकर करते वाहन चोरी की वारदात, वाहनों को बेचकर करते है ऐशोआराम 

वाहन चोरों का डाटा इकट्ठा किया गया

हुलिया बदलकर करते वाहन चोरी की वारदात, वाहनों को बेचकर करते है ऐशोआराम 
आरोपित जयपुर शहर के झोटवाड़ा, चित्रकूट, मानसरोवर एवं अन्य जगहों से करीब एक दर्जन वाहन चोरी कर चुके हैं।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की 7 बाइकें बरामद की हैं। मुल्जिम पूर्व में आधा दर्जन मामलों में चालानशुदा है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम संजीव नैन ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पूर्व में चालानशुदा वाहन चोरों का डाटा इकट्ठा किया गया। 

आरोपित जयपुर शहर के झोटवाड़ा, चित्रकूट, मानसरोवर एवं अन्य जगहों से करीब एक दर्जन वाहन चोरी कर चुके हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित महंगी बाइक के शौकीन हैं और चोरी करके ग्रामीण क्षेत्रों में बेचकर चूरू, जयपुर, अजमेर में मौज-मस्ती और ऐशोआराम करते हैं। ये हुलिया बदलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। मास्टर चाबी साथ रखते हैं और बुलट जैसी गाड़ियों का लॉक आसानी से तोड़कर फरार हो जाते हैं।

Tags: thief

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती