कस्टम से बचकर निकले युवक को पुलिस ने 2.200 किग्रा सोने के साथ पकड़ा

बाजार में सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है

कस्टम से बचकर निकले युवक को पुलिस ने 2.200 किग्रा सोने के साथ पकड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री के पास से 70 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सोना जब्त किया है। सोने का वजन 1144 ग्राम है।

नवज्योति,जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की नजर से बचकर निकले युवक को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 2.200 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाजार में सोने की कीमत 1.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तस्कर अनिल कुमार निवासी बैरासर राजगढ़, चूरू का रहने वाला है। यह सोना दो टॉर्च में बंद कर लाया था। डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी अनिल दुबई में करीब तीन साल से रहकर नौकरी कर रहा है। गुरुवार शाम को वह फ्लाइट से जयपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर पुलिस को उसके पास सोना तस्करी की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने थाने लाकर सामान चैक किया तो दोनों टॉर्च में सोना मिला। 

थानाप्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि अनिल शाम करीब 5.30 बजे फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। तभी मुखबिर ने सोना तस्करी की सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम एयरपोर्ट के बाहर पहुंची। पुलिस को अंदेशा था कि चेकिंग के दौरान कस्टम कार्रवाई में यात्री को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन वह बाहर आ गया। इस पर यहां मौजूद पुलिस की टीम ने इसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया है कि दुबई में सुजानगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे घर में काम ली जाने वाले टॉर्च घर पर देने के लिए दी थी। वह टॉर्च को अटैची में रखकर लेकर आया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 

कस्टम ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 70 लाख का सोना
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री के पास से 70 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का सोना जब्त किया है। सोने का वजन 1144 ग्राम है। कस्टम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यात्री शुक्रवार को एयरअरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से जयपुर लौटा था। यात्री का व्यवहार संदिग्ध लगने पर कस्टम टीम ने यात्री से पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस पर जब यात्री की जांच की गई तो उसके जूते और इनरवियर में सोना छिपा मिला। यात्री ने पेस्ट फॉर्म में यह सोना छिपाकर रखा था। सोने के संबंध में पूछताछ करने पर वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर यात्री के पास से मिला 1144 ग्राम सोना जिसकी कीमत 70 लाख 69 हजार 920 रुपए आंकी गई है, उसे जब्त कर लिया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह