उपचुनाव : संदिग्ध लोगों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई, 63 किलो विस्फोटक जब्त

धारदार हथियार बरामद किए गए हैं

उपचुनाव : संदिग्ध लोगों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई, 63 किलो विस्फोटक जब्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सात जिलों में 21,588 लोगों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया।

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पुलिस 7 जिलों में अपराधियों और चुनाव को प्रभावित कर सकने वाले संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई कर रही है। 16 अक्टूबर से अब तक 45 अवैध पिस्तौल, 25 कारतूस, 63 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 46 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सात जिलों में 21,588 लोगों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया। 4,280 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं 126, 127, 129 और 170 के तहत पाबंद किया है। 17,308 व्यक्तियों को संहिता की इन धाराओं के साथ ही धारा 128 और 135(3) के तहत पाबंद किया गया है। थानों में कुल 18,554 लाइसेंसशुदा हथियारों में से 18,088 हथियार जमा करवाए गए हैं। 18 लाइसेंसी हथियार जब्त किए हैं। 

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने को लोकतंत्र का 'काला अध्याय' बताया। उन्होंने राहुल गांधी...
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव