उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मशरूका बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

तकनीकी सहायता से अज्ञात मुल्जिमों का 2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर तलाश करते हुये गुजरात से गिरफ्तार करवाकर चोरी किया गया माल मशरूका बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी।

जयपुर। पुलिस आयुक्त बीजू जोसफ ने पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" के अवार्ड से सम्मानित किया। "कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ" पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चयनित गौरव सोलंकी कांस्टेबल तकनीकी शाखा कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्व ने पंचवटी सर्किल, जवाहर नगर पर मोबाईल की दुकान में से करीब 1.50 करोड रूपये बाजार मूल्य के आईफोन, आईपपेड, मैकबुक की हुई नकबजनी की वारदात करने वाले आरोपियों को तकनीकी विश्लेषण कर गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिला के पश्चिममहेन्द्र कांस्टेबल पुलिस थाना बिन्दायका ने विनायक कॉम्पलेक्स में स्थित दुकान में हुई नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की सी.सी.टी.वी कैमरे एवं तकनीकी सहायता से अज्ञात मुल्जिमों का 2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर तलाश करते हुये गुजरात से गिरफ्तार करवाकर चोरी किया गया माल मशरूका बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी।

जिला उत्तर के महिपाल कांस्टेबल पुलिस थाना विद्याधरनगर ने थाना विद्याधरनगर व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय वांछित अली को चिन्हित कर उसको गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका रही। जिला दक्षिण के चैनाराम कांस्टेबल पुलिस थाना मानसरोवर ने 7 दुपहिया वाहन बरामद करवाकर वाहन चोरों को गिरफ्तार करवाये जाने, सकिय अपराधियों से 8 पिस्टल बरामद करवाने एवं शातिर मोबाईल स्नेचर हंसराज वर्मा को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।  संदीप कुमार कांस्टेबल यातायात शाखा पूर्व ने गोपालपुरा पुलिया पर यातायात संचालन के दौरान भारी यातायात के बीच फसे गये एक दिव्यांग को निकार कर सड़क पार करने में मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जो सराहनीय कार्य किया है।

सुनिता कांस्टेबल निर्भया स्कवॉड पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने जयपुर के क्षेत्राधिकार में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेडछाड़, छींटाकशी पर प्रभावी रोकथाम एवं स्कूलों एवं कॉलेजों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। इन्होंने अब तक कुल 7081 महिलाओं एवं बालिकाओं को छेडछाड़ करने वालें के खिलाफ आवाज उठाने एवं पुलिस द्वारा की जाने वाली कानून कार्रवाई की जानकारी देकर जागरूक किया। माह में 80 मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये 19 मनचलों को गिरफ्तार करवाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करवायी, जो सराहनीय कार्य किया है।

 

Read More  जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे

Tags: honored

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत