पोस्ट वायरल इफेक्ट: त्वचा पर हो रही एलर्जी-लाल दाने

पोस्ट वायरल इफेक्ट: त्वचा पर हो रही एलर्जी-लाल दाने

बच्चों-बड़ों में सामने आ रहे एलर्जी के मामलेह्ण पांच से सात दिनों में अपने आप ठीक भी हो रहे

जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों ने आमजन को परेशान कर दिया है। घर-घर में वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, बुखार, डेंगू मलेरिया, चिगनगुनिया सहित अन्य बीमारियों के मरीज देखे जा रहे हैं। वहीं इस बीच इन बीमारियों के पोस्ट वायरल इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं। इनमें त्वचा पर लाल दानों के साथ ही एलर्जी के मामले देखे जा रहे हैं और साथ ही शरीर पर खुजली भी हो रही है। एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बड़ों के साथ ही बच्चों में भी वायरल के बाद ऐसी परेशानी देखने को मिल रही है।

क्या है वजह
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माथुर ने बताया कि इन दिनों वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। इसके ठीक होने के बाद पोस्ट वायरल इफेक्ट के रूप में त्वचा पर एलर्जी और लाल छोटे दाने होने के केस काफी बढ़ गए हैं। बड़ों में तो ये समस्या सामने आ रही है वहीं बच्चे भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह मौसम में बदलाव है। सर्दी की शुरुआत और मौसम में बदलाव के बाद अक्सर वायरल के केस बढ़ जाते हैं और इसके इलाज के दौरान या बाद में पोस्ट वायरल इफेक्ट के रूप में कई तरह की समस्याएं होती हैं जिनमें त्वचा की एलर्जी भी शामिल है।

ये है इलाज
डॉ. माथुर ने बताया कि इस तरह की एलर्जी या खुजली होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। हालांकि पोस्ट वायरल के बाद इस तरह की एलर्जी पांच से सात दिन में ठीक हो जाती है। इसके इलाज के तौर पर एंटी एलर्जिक दवाएं दी जा जाती हैं। साथ ही शरीर पर लगाने के लिए एक विशेष प्रकार का लोशन भी दिया जाता है, जिसे लगाने से त्वचा का रूखापन और खुजली खत्म होती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला