रोजगार सहायता शिविर में युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह प्रशस्त, 1 हजार 327 युवा आशार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन, 97 को मिलेगा प्रशिक्षण

युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह आसान हुई

रोजगार सहायता शिविर में युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह प्रशस्त, 1 हजार 327 युवा आशार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन, 97 को मिलेगा प्रशिक्षण
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए बनीपार्क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

जयपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए बनीपार्क स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के सुनहरे भविष्य की राह आसान हुई। शिविर में 30 निजी कंपनियों ने 1 हजार 327 युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन करने के साथ ही 97 को प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि रोजगार सहायता शिविर मे 1904 आशार्थियों ने भाग लिया। शिविर में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फॉर्मा, सिक्योरिटी, कॉलसेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित 30 निजी नियोजकों ने मौके पर ही 1327 युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया एवं प्रशिक्षण के लिए 97 आशार्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने 10 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले पांच निजी नियोजकों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने निजी क्षेत्र के नियोजकों को एवं उपस्थित सभी बेरोजगार आशार्थियों को जीवन में मन को शांत एवं एकाग्रचित रखते हुए निरन्तर आगे बढते रहने का संदेश दिया तथा तन से अधिक मन की शक्ति का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि रोजगार विभाग के निदेशक धर्मपाल मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को प्रति माह बेरोजगारी भत्ता राशि के रूप में भुगतान कर आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सात दिन तक देरी से चलेगी भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन, रास्ते में 75 मिनट रुकेगी सात दिन तक देरी से चलेगी भगत की कोठी-काचीगुड़ा ट्रेन, रास्ते में 75 मिनट रुकेगी
दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में रेललाइन दोहरीकरण कार्य के चलते भगत की कोठी-काचीगुड़ा रेलसेवा प्रभावित रहेगी। इसके कारण...
होम्योपैथी में शोध की गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रमाणों पर ध्यान दें संस्थान : राष्ट्रपति मुर्मु
छठ और महिलाओं के सिंदूर पर टिप्पणी से बिहार में सियासी घमासान, कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, भाजपा-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या, कातिल कोई और नहीं अपने ही! UN की रिपोर्ट में खुलासा
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव परिणाम: कांग्रेस की बड़ी बढ़त, ब्यावर और उदयपुर में रोचक उलटफेर
असम के सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा; मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय को भी फायदा