युवाओं को भा रहे मॉडर्न और राजस्थानी थीम वाले आर्ट वर्क, कैफे कल्चर में कला का नया रंग

दीवारों पर अनोखे और आकर्षक आर्ट वर्क

युवाओं को भा रहे मॉडर्न और राजस्थानी थीम वाले आर्ट वर्क, कैफे कल्चर में कला का नया रंग

गुलाबी नगरी के कैफे कल्चर में इन दिनों कला की एक नई चमक देखने को मिल रही है। शहर के कई कैफेज अपनी दीवारों पर अनोखे और आकर्षक आर्ट वर्क बनवाकर युवाओं का ध्यान खींच रहे हैं। इन खूबसूरत आर्ट वॉल्स का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि कैफे में एक फोटो-फ्रेंडली स्पेस का आनंद लेने जैसा हो गया है।

जयपुर। गुलाबी नगरी के कैफे कल्चर में इन दिनों कला की एक नई चमक देखने को मिल रही है। शहर के कई कैफेज अपनी दीवारों पर अनोखे और आकर्षक आर्ट वर्क बनवाकर युवाओं का ध्यान खींच रहे हैं। इन खूबसूरत आर्ट वॉल्स का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि कैफे में एक फोटो-फ्रेंडली स्पेस का आनंद लेने जैसा हो गया है।

मॉडर्न ग्रैफिटी और कलर्स का क्रिएटिव उपयोग
शहर के कलाकार बताते हैं कि हर कैफे अपने कॉन्सेप्ट के अनुसार आर्ट डिजाइन तैयार करवाता है। कहीं सॉफ्ट पेस्टल शेड्स और मॉडर्न ग्रैफिटी का मेल नजर आता है, तो कहीं बोल्ड स्ट्रोक्स और डार्क टोन एक अलग ही माहौल बना देते हैं।

युवाओं में 3डी आर्ट का क्रेज
सुनील शर्मा ने बताया कि हाल ही में 3डी वॉल पेंटिंग्स कैफे की खास पहचान बनती जा रही हैं। उड़ती कॉफी, दीवार से बाहर निकलती आकृतियां, गली जैसे रियलिस्टिक सीन, ये सभी पेंटिंग्स युवाओं को खूब लुभा रही हैं।

राजस्थानी कला का पारंपरिक सौंदर्य भी आकर्षण का केंद्र
कैफेज में पधारो म्हारे देश थीम, हवेलियों के झरोखे, घूमर आर्ट जैसे पारंपरिक राजस्थानी पेंटिंग्स भी बड़ी संख्या में बनाई जा रही हैं। मॉडर्न और ट्रेडिशनल आर्ट का यह मेल कैफेज को एक अलग पहचान दे रहा है। युवाओं के मुताबिक, ये आर्ट वॉल्स कैफे के माहौल को न सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं ।

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी

कैफेज में युवाओं को लुभाने के लिए कैफे मालिक कैफेज में पधारो म्हारे देश थीम, हवेलियों के झरोखे, घूमर, लोक जीवन, मिनिएचर आर्ट जैसे पारंपरिक राजस्थानी पेंटिंग्स ज्यादा बनवा रहे है।
चंद्रशेखर सैन (कलाकार)

Read More एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जूली ने राहुल के खिलाफ जांच के आदेश पर उठाए सवाल : देश की एकता और अखंडता के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान, सामाजिक न्याय के लिए आवाज कर रहे बुलंद जूली ने राहुल के खिलाफ जांच के आदेश पर उठाए सवाल : देश की एकता और अखंडता के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान, सामाजिक न्याय के लिए आवाज कर रहे बुलंद
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के जांच आदेश को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए न्यायपालिका की...
वेदांता पावर प्लांट हादसा : केंद्रीय जांच टीम पहुंची, 23 मौतों के तकनीकी कारणों की गहन पड़ताल शुरू
महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका
ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न
रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली