पूर्णिमा कॉलेज ने सीजीसी-डेनमार्क के साथ किया एमओयू साइन

पूर्णिमा कॉलेज ने सीजीसी-डेनमार्क के साथ किया एमओयू साइन

पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से सीटीआईएफ ग्लोबैट कैप्सूल (सीजीसी), डेनमार्क के साथ एमओयू साइन किया गया है।

जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से सीटीआईएफ ग्लोबैट कैप्सूल (सीजीसी), डेनमार्क के साथ एमओयू साइन किया गया है। सीजीसी एक क्रॉसर व गैर-लाभकारी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो समाज की कम्यूनिकेशन से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में काम करता है। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल डॉ. महेश बुंदेले और सीजीसी के वाइस प्रेसीडेंट प्रोफेसर पीटर लिंडग्रेन ने यह एमओयू एक्सचेंज किया। इस अवसर पर सीजीसी के इनोवेशन हेड डॉ. अंबुज कुमार, कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. पंकज ढेमला व ईसीई डिपार्टमेंट की प्रमुख डॉ. गरिमा माथुर सहित अन्य एचओडी व फैकल्टी मेंबर्स भी उपस्थित थे। इसी प्रकार पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी ने भी यह एमओयू एक्सचेंज किया।

इस एमओयू के तहत पूर्णिमा ग्रुप के दोनों संस्थान सीजीसी के साथ मिलकर ट्रेनिंग, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, एकेडमिक व नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम आयोजित कर पाएंगे और एक—दूसरे के रिसोर्सेज का उपयोग कर सकेंगे। इसके जरिए कॉलेज व यूनिवर्सिटी का एकेडमिक कोलोब्रेशन और अधिक मजबूत हो सकेगा। यही नहीं, इस एमओयू के एक महत्वपूर्ण लाभ के तौर पर सूचना व संचार प्रौद्योगिकी तथा इससे संबंधित क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साझा रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
वर्षा प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को वीजेडी पद्धति से 17 रन से हराकर...
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर
विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल ने दी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई
अवैध हथियार की सूचना पर फ्लैट में दबिश : टीम को मिली 2.37 करोड़ रुपए की ड्रग्स, नाइनीरियन कनेक्शन भी मिला; किराए से रहता है आरोपी