राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी 

यातायात दबाव की समस्या रहती है

राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी 

राजस्थान विधानसभा में विकास चौधरी ने किशनगढ़ में यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाया। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि उल्लंघन पर चालान और आवश्यकतानुसार पुलिस जाब्ता लगाया जाता है। बजट 2026-27 में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 2000 कैमरे और 100 करोड़ की राशि की घोषणा की गई।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विधायक विकास चौधरी ने किशनगढ़ शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का प्रश्न उठाया।

मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान किया जाता है, जहां यातायात दबाव की समस्या रहती है, आवश्यकता अनुसार पुलिस जाब्ता लगाया जाता है। भारी वाहनों की प्रवेश की समय सीमा भी निश्चित है। यातायात व्यवस्थित हो इसके लिए पूरे प्रदेश में घोषणा की गई है। बजट 2026-27 में राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरों में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए चरणबद्ध रूप से 2000 कैमरे, 100 करोड़ की राशि से स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। कांस्टेबलो की किशनगढ़ में तैनातगी और स्वीकृत की पदों की जानकारी, भविष्य में यातायात कार्मिकों को नियम अनुसार लगाने की बात कही। किशनगढ़ मार्बल की सबसे बड़ी मंडी है, अन्य वाहनों का भी दबाव रहता है, समस्या के समाधान हमने किए हैं, समस्या का सर्वे किया है, कब क्या व्यवस्था करनी है हम तय करते हैं। विकास चौधरी ने पूछा कि ट्रैफिक थाना बनाए जाने का विचार रखती है क्या सरकार? बेढम ने कहा कि विकास चौधरी को सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि बजट घोषणा में इनका एक महत्वपूर्ण मार्ग पाटन से किशनगढ़ वाया तिलोनिया जो इनका गांव भी है, वहां से होते हुए 35 करोड़ की सड़क की घोषणा की गई है। भजनलाल शर्मा विकसित राजस्थान बना रहे हैं उसमें किशनगढ़ भी शामिल है, संसाधन उपलब्ध होने पर भविष्य में थाना भी खोला जा सकता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख  विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख 
Rajasthan Anti Corruption Bureau की अजमेर यूनिट ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते...
मरीजों के लिए फिर परेशानी बना आईएचएमएस सर्वर, सुबह से चल रहा डाउन
लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल: मनरेगा भुगतान को लेकर विधानसभा घेराव आज, कई नेता नजरबंद
सीमलवाड़ा न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्ति को लेकर विधानसभा में चर्चा, मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्रवाई की संभावना जताई
सड़क और अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का मामला सदन में उठा, पक्ष-विपक्ष में बहस 
सरकार ने लव-कुश वाटिकाओं की प्रगति रिपोर्ट की पेश : 66 वाटिकाएँ विकसित, ऑडिट में कोई आक्षेप नहीं
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?