Rajasthan Election: राजस्थान में अब तक तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिकों ने किया अपना मतदान

Rajasthan Election: राजस्थान में अब तक तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिकों ने किया अपना मतदान

राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव- 2023 की ड्यूटी में लगे तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिक अब तक अपने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव- 2023 की ड्यूटी में लगे तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिक अब तक अपने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक तीन लाख एक हजार 875 मत डाले गए हैं। मंगलवार को  30 हजार 239 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं जहां 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिये हैं कि इन सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

Read More प्रसव के बाद महिला की मौत : मुर्दाघर के बाहर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यवेक्षक नहीं, पर्चीवेक्षक भेजती है भाजपा : संगठनात्मक लोकतंत्र का पीटती है ढिंढोरा, अखिलेश यादव ने कहा- वास्तविकता में पार्टी में पर्ची से होते हैं फैसले  पर्यवेक्षक नहीं, पर्चीवेक्षक भेजती है भाजपा : संगठनात्मक लोकतंत्र का पीटती है ढिंढोरा, अखिलेश यादव ने कहा- वास्तविकता में पार्टी में पर्ची से होते हैं फैसले 
बिहार में सरकार गठन के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया,...
ताइवान में 7 लोगों पर चीन सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप : एक व्यक्ति बार-बार व्यापार और पर्यटक वीजा पर करता था दौरा, 2 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों की भर्ती की
इन्द्रगढ़ में स्थाई बस स्टैंड की कमी, यात्री, राहगीर और व्यापारी होते हैं प्रतिदिन परेशान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे दिल्ली : जे.पी. नड्डा से मुलाकात, अंता उपचुनाव हार में सौंपी रिपोर्ट
ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव
14 शहरों में सीवरेज-वाटर सप्लाई परियोजनाओं को मिल रही गति, अब तक 18 लाख लोग लाभान्वित
नींदड़ घाटी बीसलपुर पाइपलाइन कार्य में भारी लापरवाही : पूर्व कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी ने जताई कड़ी नाराज़गी, कहा- सड़क बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, आम जनता बेहद परेशान