राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की हड़ताल जारी : संघ का 2 प्रमुख मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार, विभाग का कामकाज ठप होने से आमजन परेशान

जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी

राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की हड़ताल जारी : संघ का 2 प्रमुख मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार, विभाग का कामकाज ठप होने से आमजन परेशान

पिछले तीन दिनों से परिवहन विभाग का कामकाज ठप पड़ा है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जयपुर। राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की हड़ताल जारी है। संघ दो प्रमुख मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहा है, धौलपुर एसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। चित्रकूट स्थित संघ कार्यालय में निरीक्षक बैठक कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। हड़ताल के चलते परिवहन कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर और पुनः पंजीयन से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों से परिवहन विभाग का कामकाज ठप पड़ा है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कल से ठप हो सकता है परिवहन विभाग, हड़ताल पर जाएंगे अधिकारी, कर्मचारी :

राजस्थान परिवहन सेवा परिषद ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है, जिसके चलते कल से परिवहन विभाग का पूरा कामकाज ठप हो सकता है। परिवहन निरीक्षकों के बाद अब अधिकारी और कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। इस हड़ताल में सभी डीटीओ, आरटीओ और उच्च अधिकारी शामिल होंगे। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी हड़ताल की तैयारी कर ली है, जिससे विभागीय कार्य 100 प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका है।

धौलपुर की घटना के विरोध में यह हड़ताल हो रही है। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने धौलपुर एसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

Read More सोशल मीडिया पर बघेरे का वीडियो वायरल, वन टीम ने गश्त शुरू की

 

Read More ओबीसी कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह : जूली ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- राज्य की भाजपा की सरकार कर रही लोकतंत्र का हनन

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प