स्पेन में हड़ताल पर डॉक्टर : सरकार के नए प्रस्तावित कानून का कर रहे विरोध, 6 महीने में तीसरा देशव्यापी प्रदर्शन

उनके पेशे की खास जरूरतों को ध्यान में रखे

स्पेन में हड़ताल पर डॉक्टर : सरकार के नए प्रस्तावित कानून का कर रहे विरोध, 6 महीने में तीसरा देशव्यापी प्रदर्शन

संगठन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए कन्फेडरेशन इस बात पर जोर देता है कि लोगों की स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति के लिए एक ऐसे कानून की जरूरत है।

मैड्रिड। स्पेन में सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चार दिवसीय हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्तावित नये कानून के विरोध में मंगलवार से हड़ताल शुरू की। स्पेनिश कन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल ट्रेड यूनियंस (सीईएसएम) ने कहा कि कर्मचारी  एक अलग कानून की मांग कर रहे हैं, जो उनके पेशे की खास जरूरतों को ध्यान में रखे। 

संगठन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए कन्फेडरेशन इस बात पर जोर देता है कि लोगों की स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति के लिए एक ऐसे कानून की जरूरत है, जो उनकी काम करने की स्थितियों में काफी सुधार करे। संगठन 9, 10, 11 और 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल के लिए समर्थन और लोगों से सभी स्वायत्त केंद्रों में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की अपील करता है, ताकि एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित कानून के प्रति पेशेवर समुदाय के विरोध को दिखाया जा सके।

गौरतलब है कि स्पेन में पिछले छह महीनों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का यह तीसरा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। सीईएसएमके साथ ही अंडालूसी मेडिकल यूनियन (एसएमए) ने भी अपने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉक्टरों को केवल उस आम कानून में एक अलग चैप्टर नहीं चाहिए जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली में सभी कर्मचारियों की काम करने की स्थितियों को विनियमित करता है, बल्कि उन्हें अपना एक व्यापक नियामक दस्तावेज चाहिए।

Tags:  strike

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना