राजस्व अधिकारी परीक्षा : धार्मिक चिन्हों की होगी जांच, लेकिन नहीं उतरवाए जाएंगे  

परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे

राजस्व अधिकारी परीक्षा : धार्मिक चिन्हों की होगी जांच, लेकिन नहीं उतरवाए जाएंगे  

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 23 मार्च को आयोजित होने वाली राजस्व अधिकारी (द्वितीय) और अधिशासी अधिकारी (चतुर्थ) प्रतियोगी परीक्षा 2022 को लेकर कड़े सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 23 मार्च को आयोजित होने वाली राजस्व अधिकारी (द्वितीय) और अधिशासी अधिकारी (चतुर्थ) प्रतियोगी परीक्षा 2022 को लेकर कड़े सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक आशुतोष शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा पहने गए धार्मिक चिन्हों की जांच की जाएगी, लेकिन उन्हें उतारने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यह निर्णय रीट परीक्षा 2024 में जनेऊ उतरवाने को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया है।  

परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए केंद्र अधीक्षक को केवल की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। ओटीपी के जरिए पेपर बॉक्स खोलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी स्थिति में दोबारा नहीं खोले जाएंगे। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।  

इस बार परीक्षा एक ही पारी में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4.37 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे और यह 26 जिलों के 1318 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस सख्त निगरानी का उद्देश्य परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना और निष्पक्षता बनाए रखना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति राजस्व अर्जन में 7.10% वृद्धि, विभागवार प्रगति की निगरानी के लिए बनेगी समिति
राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व अर्जन में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 7.10% की...
जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार