क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवा रहा जेडीए, रोड एंबुलेंस से हो रहा सड़कों का कार्य

अभियंताओं को पेच वर्क शुरू करने के निर्देश दिए गए 

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवा रहा जेडीए, रोड एंबुलेंस से हो रहा सड़कों का कार्य

जेडीए ने हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों की त्वरित मरम्मत के लिए अभियान शुरू किया है।

जयपुर। जेडीए ने हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों की त्वरित मरम्मत के लिए अभियान शुरू किया है। जेडीसी आनंदी ने बताया कि गत दिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित प्रमुख सड़कों पर आवागमन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए अभियंताओं को पेच वर्क शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्य प्राथमिकता के साथ युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिससे जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। इस अभियान के तहत जीएसबी, डब्ल्यूबीएम, मिट्टी के कट्टे और कोल्ड मिक्स जैसी विधियों का उपयोग कर मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। इसके साथ ही जेडीए शीघ्र ही रोड एम्बुलेंस सुविधा के माध्यम से भी पेच रिपेयर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से सीवर लाइन, पीएचईडी बीसलपुर पाइप लाइन, टॉरेंट गैस लाइन तथा ड्रेनेज खुदाई से प्रभावित मार्गों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

जेडीए की ओर से गत तीन दिनों महावीर नगर मुख्य 80 फिट रोड, चित्रकूट मार्ग, नर्सरी सर्किल के पास, एनआरआई चौराहा महल रोड, केडिया पैलेस रोड, कल्याण विभाग हाथोज, कृष्ण पैलेस होटल के सामने, गंगा जमुना पेट्रोल पंप के सामने, टोंक रोड, एसडीआरएफ रोड गढ़ौता, कालवाड़ रोड एवं गत सप्ताह अजमेर रोड, नील पदम सरोवर मार्ग, गांधी पथ ईस्ट एवं वेस्ट, चित्रकूट सेक्टर-4, टॉयलर स्कूल के सामने, निवारू रोड, हाथोज लिंक रोड, ग्राम नींदड़, 200 फीट सेज रोड, दादी का फाटक, नाड़ी का फ ाटक, सेक्टर-6 विद्याधर नगर, पत्रकार कॉलोनी आदि स्थानों पर लगातार हो रही वर्षा के दौरान पेच रिपेयर कार्य किए गए है।

इस वर्ष वर्षाजनित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जेडीए ने 8 उप-बाढ़ नियंत्रण केंद्र स्थापित किए हैं। अब तक प्राप्त लगभग 850 शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा 80 हजार मिट्टी के कट्टे भिजवाए गए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
इजरायल काट्ज़ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। जो भी नया नेता इजरायल के खिलाफ साजिश या उसे मिटाने की...
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट