रोडवेज चालक ने यात्री का सिर फोड़ा : दिमांशु गंभीर रूप से घायल, अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल

आरोप है कि चालक ने बस नहीं रोकी

रोडवेज चालक ने यात्री का सिर फोड़ा : दिमांशु गंभीर रूप से घायल, अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल

बूंदी से जयपुर आ रहे एक यात्री के साथ राजस्थान रोडवेज की बस में बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मत्स्य नगर डिपो की यह बस झालावाड़ से अलवर जा रही थी। बस में अनुबंधित चालक विनोद कुमार और परिचालक प्रदीप कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। बूंदी से सवार हुए यात्री दिमांशु सैन को दुर्गापुरा उतरना था।

जयपुर। बूंदी से जयपुर आ रहे एक यात्री के साथ राजस्थान रोडवेज की बस में बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मत्स्य नगर डिपो की यह बस झालावाड़ से अलवर जा रही थी। बस में अनुबंधित चालक विनोद कुमार और परिचालक प्रदीप कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। बूंदी से सवार हुए यात्री दिमांशु सैन को दुर्गापुरा उतरना था। जैसे ही बस सांगानेर पुलिया के पास पहुंची, दिमांशु अपनी सीट से उठकर गेट पर आया और चालक से बस रोकने को कहा। आरोप है कि चालक ने बस नहीं रोकी।

जब यात्री ने दूसरी बार आग्रह किया तो चालक विनोद ने अचानक चिल्लाते हुए पाइप से उस पर हमला कर दिया, जिससे दिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घायल होने के बाद भी चालक ने मानवीय संवेदना नहीं दिखाई और एसएमएस अस्पताल के सामने बस नहीं रोकी। बाद में बस को सीधे सिंधी कैंप लाया गया, जहां ड्यूटी ऑफिसर ने यात्री को तुरंत इलाज दिलवाया। घटना ने राजस्थान रोडवेज की कार्यप्रणाली और उसके अनुबंधित स्टाफ की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला