शादी के बाद ब्लैकमेल करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

तीन चार माह में परिवार का विश्वास जीतकर घर से सामान समेटकर गायब हो जाती है

शादी के बाद ब्लैकमेल करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

इसके बाद झोटवाड़ा निवासी व्यापारी से शादी कर विश्वास जीतकर घर से रुपए जेवर लेकर फरार हो गई और पूर्व की तरह दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा गई। 

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अमीर व्यक्तियों से शादी कर ब्लैकमेल करने व परिवार के लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाकर कीमती सामान व रुपए हड़पने वाली बीबी को उत्तराखण्ड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपित सीमा पूर्व में भी आगरा निवासी व्यापारी एवं गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना शिकार बना चुकी है। अब महिला जयपुर निवासी व्यापारी को शादी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाकर ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे पूरा परिवार अवसादग्रस्त था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि नामी ज्वैलर्स ने 29 जुलाई 2023 को रिपोर्ट दी कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण घर पर छोटे बच्चों की देखरेख व जीवन साथी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन जीवनसाथी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया। तभी सीमा से देहरादून में उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच सहमति से फरवरी 2023 में मानसरोवर जयपुर में शादी की गई। सीमा घरवालों का विश्वास जीतकर 28 जुलाई 2024 को घर में पीछे से छह लाख 50 हजार रुपए नकद, सोने का एक सेट, कानों के सोने के झूमर, एक नाक की नथ सोने की, डायमंड की चार चूड़ियां ,दो डायमंड की चूड़ी, एक सोने की एवं डायमंड की टोपस, चांदी की एक पायल, एक हीरे की रिंग , एक सोने की बड़ी रिंग कॉकटेल, मंहगे कपड़े साड़ियां, भगवान के मन्दिर से तीन चांदी के गिलास, दो चांदी की प्लेट, एक डायमंड का मंगलसूत्र, सोने की चेन सहित करीब 25-30 लाख के सोने चांदी के जेवरात व कीमती माल समेटकर गायब हो गई। 

जीवनसाथी डॉट कॉम पर तलाशती है शिकार
सीमा जीवनसाथी डॉट कॉम पर विधुर या तलाकशुदा व्यापारी अग्रवाल समाज का रईस और अमीर रुपए वाले लड़कों को तलाशती है। जिससे सम्पर्क कर पहले उसके व्यापार एवं अन्य सम्पूर्ण जानकारी इकट्ठा करके शादी करती है एवं तीन चार माह में परिवार का विश्वास जीतकर घर से सामान समेटकर गायब हो जाती है।

यह हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि सीमा ने पहले भी वर्ष 2013 में आगरा निवासी व्यापारी के पुत्र के साथ विवाह किया एवं कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ  प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया जिसमें राजीनामा के नाम पर 75 लाख रुपए वसूल कर लिए। वर्ष 2017 में गुरुग्राम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी कर उसके खिलाफ भी कुछ समय पश्चात अप्राकृतिक मैथुन व ममेरे देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाकर 10 लाख रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद झोटवाड़ा निवासी व्यापारी से शादी कर विश्वास जीतकर घर से रुपए जेवर लेकर फरार हो गई और पूर्व की तरह दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध