रणथंभौर में टाईगर T 2309 की मौत, वन्य जीव प्रेमियों में दौड़ी शोक की लहर

टी 2309 रणथंभौर की बाघिन टी 105 नूरी की संतान है

रणथंभौर में टाईगर T 2309 की मौत, वन्य जीव प्रेमियों में दौड़ी शोक की लहर

न्यजीव प्रेमियों के लिये आज एक बार फिर सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है

सवाई माधोपुर। वन्यजीव प्रेमियों के लिये आज एक बार फिर सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर से एक बेहद दुःखद खबर सामने आई है। रणथंभौर नेशनल पार्क के आमा घाटी वन क्षेत्र में विचरण करने वाले युवा टाईगर टी 2309 की मौत हो गई। जिससे रणथंभौर के वन्य जीव प्रेमियों में शोक के लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात टाइगर के शव को अपने कब्जे में लेकर राजबाग नाका चौकी लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में टाईगर के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद टाईगर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।पोस्टमार्टम के दौरान टाइगर के शरीर पर दूसरे टाइगर से टेरिटोरियल फाइट के घाव के निशान मिले। इस अवसर पर पोस्टमार्टम के पश्चात जानकारी देते हुए रणथंभौर के मुख्य वन संरक्षक अनूप के आर ने बताया कि रणथंभौर के आमा घाटी वन क्षेत्र में विचरण करने वाले टाइगर टी 2309 की टेरिटरी में दूसरे टाइगर टी 120 गणेश भी विचरण करता है। 

संभवतया टाइगर टी 120 गणेश से आपसी संघर्ष में ही टाइगर टी 2309 की मौत हुई है। वनाधिकारियों के मुताबिक गस्त के दौरान वनकर्मियों को रणथंभौर के आमा घाटी वन क्षेत्र में टाईगर टी 2309 का शव पड़ा हुवा मिला था। टाईगर के शव को देख गस्त कर रहे वनकर्मियों ने इसकी सूचना वनाधिकारियों की दी। जिसके बाद रणथंभौर के डीएफओ रामानंद भाकर सहित अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर राजबाग नाका चौकी पहुंचाया गया। वन अधिकारियों के मुताबिक टाइगर टी 2309 रणथंभौर की बाघिन टी 105 नूरी की संतान है। मृतक टाईगर टी 2309 की उम्र करीब साढ़े तीन साल है। रणथंभौर के युवा टाईगर टी 2309 की मौत वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर है। 

टाईगर टी 2309 के शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात वन अधिकारियों की मौजूदगी में शव का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं जांच के लिए विसरा प्रयोगशाला भेजा गया है। टेरिटोरियल फाइट में युवा टाईगर की इस तरह से मौत होना बेहद दुखद है ,साथ ही वन विभाग की बाघों को लेकर की जा रही ट्रेकिंग एंव मॉनिटरिंग पर भी कई तरह के सवाल खड़ा करती है । लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही होती ।

Post Comment

Comment List

Latest News

LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश एलपीजी संकट की...
इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 
उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन
जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत