रोमियो एस3 सिर्फ एक थ्रिलर नहीं एक मिशन है : ठाकुर अनूप सिंह

ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा के लिए था जरूरी 

रोमियो एस3 सिर्फ एक थ्रिलर नहीं एक मिशन है : ठाकुर अनूप सिंह

हमारे देश में कई अभिनेता जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, शाहरुख खान भी निगेटिव रोल से शुरू कर हीरो बने। असल बात है डेडिकेशन, मेहनत और ईमानदारी।

जयपुर। टॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद एक्टर अनूप सिंह ने अपनी बॉलीवुड की जर्नी की शुरुआत रोमियो एस3 के साथ की है। वह इस मूवी में जांबाज पुलिस ऑफिसर का रोल करते नजर आएंगे। उनके साथ एक्ट्रेस पलक तिवारी की केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। अनूप ने इसके पहले टीवी टॉलीवुड इंडस्ट्री में निगेटिव किरदार निभा कर दर्शकों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है।  इस फिल्म के नाम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल रोमियो एस3 का टाइटल जानबूझकर थोड़ा हटकर रखा गया है ताकि ऑडियंस को कनेक्शन और क्यूरियोसिटी दोनों मिलें। यहां रोमियो सिर्फ लविंग कैरेक्टर नहीं, एक कोडनेम है, एक अंडरकवर ऑपरेशन का। वहीं एस3 का मतलब है डीएसपी संग्राम सिंह शेखावत, जो मेरा किरदार है।

 दो अलग-अलग शेड्स निभाने का दिया मौका: अनूप ने बताया कि इस फिल्म ने मुझे दो अलग-अलग शेड्स निभाने का मौका दिया। एक तरफ  है रोमांटिक, फ्रेंडली, लविंग रोमियो और दूसरी तरफ  है स्ट्रॉन्ग, निडर, कड़क  डीएसपी संग्राम सिंह। दोनों ही किरदार दर्शकों को अलग-अलग अनुभव देंगे और मुझे बतौर एक्टर यह रोल बेहद चैलेंजिंग और संतोषजनक लगा।

कई अभिनेता नेगेटिव रोल से शुरुआत कर बने हीरो: अनूप ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है। हमारे देश में कई अभिनेता जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, शाहरुख खान भी निगेटिव रोल से शुरू कर हीरो बने। असल बात है डेडिकेशन, मेहनत और ईमानदारी। मुझे इस मुकाम तक आने में 10 साल लगे। अगर मैंने उस वक्त एक्टिंग की शुरुआत नहीं की होती, तो शायद आज मुझे रोमियो एस3 जैसा किरदार नहीं मिलता।

ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा के लिए था जरूरी 
अनूप ने कहा कि देखिए बतौर कलाकार मैं पॉलिटिकल स्टैंड नहीं ले सकता, लेकिन एक भारतीय के नाते कहूंगा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, लेकिन  जब कोई उसे चैलेंज करता है तो हम जवाब देना जानते हैं। ऑपरेशन सिंदूर देश की रक्षा के लिए जरूरी था। 

Read More कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा : 49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग