आरपीएससी ने जारी किए आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 के अंक
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 905 पदों को भरा जाना है
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 26 मार्च 2025 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 26 मार्च 2025 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 905 पदों को भरा जाना है, जिनमें से 424 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित हैं। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण, यानी व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) और मौखिक परीक्षा के लिए पात्र होंगे। आयोग जल्द ही योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेज सकता है।
RPSC: RAS मुख्य परीक्षा 2023 के अंक जारी
1. उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर "समाचार और ईवेंट" सेक्शन में जाएं।
3. "राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा – 2023 अंक" लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉगिन करें और अपने अंक डाउनलोड करें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब पर्सनालिटी टेस्ट और वाइवा के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए। यह परीक्षा उनके अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Comment List