विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट 

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई

विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉक आउट 

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राइट टू हेल्थ कानून लागू न करने पर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार पर देरी का आरोप लगाया, जबकि स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने चिरंजीवी सहित अन्य योजनाओं का हवाला दिया। मंत्री के बयान पर विपक्ष ने नारेबाजी कर वेल में प्रदर्शन किया और अंततः वॉकआउट किया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्य विवाद राइट टू हेल्थ कानून के नियमों को लागू न करने पर केंद्रित रहा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पारित इस कानून को लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग महंगे इलाज से जूझ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह कानून राजस्थान की जनता के स्वास्थ्य अधिकार की रक्षा करता है, लेकिन भाजपा सरकार मेडिकल लॉबी के दबाव में इसे कमजोर कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि राइट टू हेल्थ बिल कांग्रेस सरकार में लाया गया था, लेकिन निजी अस्पतालों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आदि के साथ समझौते को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि इसकी जरूरत ही नहीं है, क्योंकि सरकार पहले से चिरंजीवी योजना, निरोगी राजस्थान जैसी योजनाओं से फ्री ट्रीटमेंट और जांच सुविधाएं दे रही है। मंत्री के इस बयान पर विपक्ष भड़क उठा, नारेबाजी हुई और कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंचकर हंगामा किया। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने चेतावनी दी और सदन व्यवस्था बनाए रखने को कहा। अंत में कांग्रेस ने वॉकआउट भी किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह