सचिन मित्तल बने जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर, बोले– अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा होगी शीर्ष प्राथमिकता

चारों जिलों के डीसीपी उपस्थित

सचिन मित्तल बने जयपुर के नए पुलिस कमिश्नर, बोले– अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा होगी शीर्ष प्राथमिकता

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को आज नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सचिन मित्तल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला। पूर्व कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने औपचारिक रूप से उन्हें कार्यभार सौंपा। मौके पर कमिश्नरेट के सभी आईपीएस अधिकारी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और सीआई मौजूद। पदभार ग्रहण के दौरान सचिन मित्तल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को आज नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सचिन मित्तल ने शनिवार को जयपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला। पूर्व कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने औपचारिक रूप से उन्हें कार्यभार सौंपा। इस मौके पर कमिश्नरेट के सभी आईपीएस अधिकारी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और सीआई मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के दौरान सचिन मित्तल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।नए पुलिस कमिश्नर ने कार्यभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अपना विज़न साझा किया। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता होगी और किसी भी वारदात पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि मौके पर समय पर पहुंचने से केस सुलझाने की संभावना बढ़ जाती है।

सचिन मित्तल ने कहा कि बढ़ते साइबर क्राइम पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती है, और इसके लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। कमिश्नरेट समय-समय पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अब पीड़ितों को न्याय के लिए कमिश्नरेट कार्यालय या पुलिस मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे — बल्कि थाने स्तर पर ही पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश, एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. राजीव पचार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम मनीष अग्रवाल, योगेश गोयल सहित चारों जिलों के डीसीपी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जहां नए कमिश्नर का गर्मजोशी से स्वागत हुआ, वहीं पूर्व कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद