खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन भी जारी : दो संभागों में ही नहीं, राज्यभर में बंद हो खेजड़ीकी कटाई

अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाने का प्रयास

खेजड़ी बचाओ आंदोलन चौथे दिन भी जारी : दो संभागों में ही नहीं, राज्यभर में बंद हो खेजड़ीकी कटाई

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आमरण अनशन और धरना चौथे दिन समाप्त होते-होते फिर जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे मंत्री से वार्ता के बाद एक बारगी अनशन समाप्त करने की घोषणा जरूर की गई, लेकिन केवल दो संभागों में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध के आश्वासन को आंदोलनकारियों ने अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया।

बीकानेर। बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आमरण अनशन और धरना गुरुवार को चौथे दिन समाप्त होते-होते फिर जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे मंत्री से वार्ता के बाद एक बारगी अनशन समाप्त करने की घोषणा जरूर की गई, लेकिन केवल दो संभागों में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध के आश्वासन को आंदोलनकारियों ने अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया। इसके बाद सभी ने एक स्वर में पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते हुए अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। गुरुवार सुबह राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री के. के. विश्नोई पहुंचे और अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया। इसी दौरान जब केवल बीकानेर और जोधपुर संभाग में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने के आदेश की जानकारी सामने आई तो अनशनकारियों में असंतोष फैल गया।

 कुछ समय के लिए आंदोलन समाप्त करने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी, लेकिन अंतत: सभी आंदोलनकारियों ने पुन: अनशन पर बैठने का निर्णय लिया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे संपूर्ण महापड़ाव के संयोजक परसराम बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि अनशन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि संत समाज और पर्यावरण प्रेमियों की भावना पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक की है, जबकि जो आदेश आया है वह अधूरा है। परसराम बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहा महापड़ाव और धरना लगातार जारी रहेगा। इससे पहले मंत्री के. के. विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह