स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन

‘भुल भूलैया पार्ट 2’ फ़िल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर आए कार्तिक

स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन

फ़ैन्स में दिखा क्रेज़

जयपुर। बॉलीबुड कलाकर कार्तिक आर्यन ‘ भूल भुलैया पार्ट 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर आए। आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जयपुर शहर उन्हें बहुत पसंद है। ख़ासकर यहां की मेहमान नवाज़ी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी फ़िल्म के कुछ हिस्से फ़िल्माए गया हैं। फ़िल्म में ‘ हम नशे में तुम’ सॉंग जयपुर में ही शूट किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, मनाली और मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग हुई है।

ये फ़िल्म पूरी तरह से फ़ैमिली एंटरटेन मूवी है। इसमें दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी। इससे पहले मैंने काफ़ी कॉमेडी फ़िल्में की है, लेकिन कॉमेडी के साथ हॉरर मूवी पहली बार की है। शूटिंग के दौरान थोड़ा नर्वस था, लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी सर और तब्बू मैडम ने अच्छा सपोर्ट किया। स्कूल पढ़ाई के दौरान 2007 में ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि क़रीब 14 साल बाद उसी फ़िल्म के सिक्वल में काम करने का मौक़ा मिलेगा। आर्यन का कहना था कि मुझे फ़िट रहना पसंद है। इसलिए रोज़ाना दो घंटे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अपने आपको बिजी रखता हूँ। मेरी ख़्वाहिश है कि एक दिन बॉलीबुड का नम्बर वन हीरो बनना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च