सर्फ एक्सल और माहेश्वरी चाय का नकली लेबल लगाकर बेचने वाले सात गिरफ्तार

प्लास्टिक के पैकेट 20 व अन्य सामान जब्त

सर्फ एक्सल और माहेश्वरी चाय का नकली लेबल लगाकर बेचने वाले सात गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि टीम ने सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र के बढारणा एरिया में वॉशिंग ब्राण्ड सर्फ एक्सल का नकली लेबल लगाकर व इसके साथ अन्य नकली उत्पाद बनाने की सूचना मिली।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने वॉशिंग ब्राण्ड सर्फ एक्सल और माहेश्वरी चाय का नकली लेबल लगाकर बाजार में बेचने वाले सात जनों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकली वॉशिंग पाउडर बनाने के लिए फैक्ट्री में लगाई गई तीन मशीनें जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपित गोविन्द शर्मा (42) अमरसर हाल हरमाड़ा, केसर सिंह उर्फ मोनू (34) राजगढ़ अलवर हाल हरमाड़ा, तेजपाल सैनी (20) विराटनगर कोटपुतली हाल लोहा मण्डी हरमाड़ा, लखन सिंह (24) राजगढ़ अलवर हाल विश्वकर्मा, सतपाल सिंह उर्फ  पिन्टू (38) राजगढ़ अलवर हाल द्वितीय बडारणा हरमाड़ा और मुकेश कुमार (27) विराट नगर हाल बालाजी विहार हरमाड़ा और विजेन्द्र सिंह  टोडी हरमाड़ा का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि टीम ने सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र के बढारणा एरिया में वॉशिंग ब्राण्ड सर्फ एक्सल का नकली लेबल लगाकर व इसके साथ अन्य नकली उत्पाद बनाने की सूचना मिली। इसके बाद सर्फ एक्सल के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया। जब वह नकली पाए गए तो सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से वाशिंग पाउडर के पैकेजिंग रॉल के 54 बन्डल, 500 ग्राम सर्फ  एक्सल वाशिंग पाउडर पैकेजिग करने के खाली पाउच 2600, एक किलोग्राम सर्फ  एक्सल वाशिंग पाउडर पैकेजिंग करने के खाली पाउच 700, समेत माहेश्वरी ब्राण्ड चाय के 250 -250 ग्राम चाय के भरे हुए प्लास्टिक के पैकेट 20 व अन्य सामान जब्त किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन