गुर्जर घाटी में लेपर्ड दिखने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंताएं

भीड़ हटाकर वन विभाग ने संभाला मोर्चा

गुर्जर घाटी में लेपर्ड दिखने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंताएं

नाहरगढ़ वन्यजीव की गुर्जर घाटी में शुक्रवार देर रात लेपर्ड अचानक घर में घुस आया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डंडे से लेपर्ड को मारते नजर आए है। इस दृश्य ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जयपुर। नाहरगढ़ वन्यजीव की गुर्जर घाटी में शुक्रवार देर रात लेपर्ड अचानक घर में घुस आया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डंडे से लेपर्ड को मारते नजर आए है। इस दृश्य ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भीड़ हटाकर वन विभाग ने संभाला मोर्चा: रेंजर रघुवेन्द्र राठौड़ ने बताया कि जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लेपर्ड एक कोने में बैठा हुआ दिखाई दिया। जो कुछ देर बाद जंगल की ओर लौट गया। बताया जा रहा है कि जिस घर में लेपर्ड पहुंचा वह जंगल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।

महिला घायल, उपचार के बाद डिस्चार्ज: घटना के दौरान लेपर्ड के हमले से एक महिला घायल हो गई, जिसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस बीच वायरल वीडियो में लेपर्ड को डंडे से मारते हुए भी नजर आए, जिसके बाद वन्यजीव प्रेमियों ने घटना की निंदा की। उनका कहना है जंगली जानवर घर में घुस आए तो तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी