प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी

मतदान की अपील की

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा में प्रचार बंद कर दिया और अधिकांश नेता राजस्थान लौट आए। 

जयपुर। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। 

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने रेवाड़ी विधानसभा में जमकर प्रचार करते हुए तेजल सुपर डुपर गाने पर डांस किया और सभाओं में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा का राहुल गांधी से हाथ मिलाकर जोरदार स्वागत किया और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए मंत्रणा की। सभाओं में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पिछले दस साल में दिखाए गए सब्जबाग के किले में जनता सेंधमारी कर कांग्रेस का झंडा बुलंद करेगी।

जूली ने सीकर से रेवाड़ी के रास्ते में अपने पैतृक गांव काठुवास में डोटासरा और विधायक हाकिम अली का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने हरियाणा में सोहना तावडू और जगाधरी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर कांग्रेस को जिताने की अपील की। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा में प्रचार बंद कर दिया और अधिकांश नेता राजस्थान लौट आए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह