पुलिसिंग इन विकसित भारत प्रस्तुतीकरण से सम्पन्न राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026, पुलिस व्यवस्था में सुधारों और आधुनिक चुनौतियों पर की चर्चा

पूवार्नुमानित तरीके से रोकने की रणनीति पर प्रकाश डाला

पुलिसिंग इन विकसित भारत प्रस्तुतीकरण से सम्पन्न राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026, पुलिस व्यवस्था में सुधारों और आधुनिक चुनौतियों पर की चर्चा

पुलिस के विशिष्ट पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अपराधों को पूवार्नुमानित तरीके से रोकने की रणनीति पर प्रकाश डाला। 

जयपुर। राजस्थान पुलिस का दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन-2026 का समापन शुक्रवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के  मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में समपन्न हुआ। मुख्य सचिव ने पुलिसिंग इन विकसित भारत विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गहन प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधारों, रिकॉर्ड मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन और आधुनिक चुनौतियों पर महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए। सम्मेलन के अंतिम दिन कई संवेदनशील विषयों पर गहन चर्चा हुई। दिल्ली पुलिस के विशिष्ट पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अपराधों को पूवार्नुमानित तरीके से रोकने की रणनीति पर प्रकाश डाला। 

एनएफएसयू भोपाल के निदेशक डॉ. सतीश कुमार ने त्वरित अनुसंधान और अत्याधुनिक लैब की आवश्यकता पर जोर दिया। आपदा प्रबंधन और विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दों पर एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुन्देला व आईबी की संयुक्त निदेशक सत्यप्रिया सिंह ने प्रस्तुतीकरण दिए। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि चर्चा में साझा नवाचारों और रणनीतियों को धरातल पर उतारा जाए। मंच पर एसीएस होम भास्कर सावंत, डीजी ट्रेनिंग अनिल पालीवाल, आरपीए निदेशक संजीव कुमार नार्जरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Tags: policing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला