अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई : दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, खान विभाग की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

दिसंबर में जब्त खनिजों की नीलामी

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई : दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, खान विभाग की कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

कोटा माइनिंग विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अचानक निरीक्षण कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कराकर बड़ा कदम उठाया है। एडम कोटा के निर्देश पर माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा ने लाखेरी उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नोटाड़ा के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भरी कालि/बजरी से लदे वाहनों को पकड़ लिया। उन वाहनों पर कुल 2,54,400 का जुर्माना लगाया गया।

जयपुर। कोटा माइनिंग विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अचानक निरीक्षण कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कराकर बड़ा कदम उठाया है। एडम (ADM) कोटा के निर्देश पर माइंस फोरमैन गोविंद शर्मा ने लाखेरी उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नोटाड़ा के पास कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भरी कालि/बजरी से लदे वाहनों को पकड़ लिया। उन वाहनों पर कुल 2,54,400 का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर वाहन पुलिस थाना दहीखेड़ा में सुपुर्द कर दिए गए। खान विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। एडम कोटा अविनाश कुलदीप ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लीक या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं जयपुर कार्यालय से भी साफ संदेश दिया गया है। टी. रविकांत ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर आकस्मिक निरीक्षण करने और खनन उत्पादन, निकासी व राजस्व का विश्लेषण कर लीकेज की पहचान कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जब्त खनिजों की नीलामी दिसंबर में करवाई जाएगी और बजरी सहित अन्य जब्त खनिजों के लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी। खन विभाग की यह कड़ी कार्रवाई राज्य भर में अवैध खनन को नियंत्रित करने तथा निकासी व राजस्व में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला