राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

छात्र राजनीति एक बार फिर मुद्दा बनती जा रही है। छात्रों ने अपने हक के लिए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन तेज कर दिया है।

जयपुर। छात्र राजनीति एक बार फिर मुद्दा बनती जा रही है। छात्रों ने अपने हक के लिए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन तेज कर दिया है। गुरुवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठी और थप्पड़ मारते हुए छात्र नेताओं को जबरन पुलिस वैन में बैठाया।

स्टूडेंट्स नेता अनिकेत शर्मा और विजय कूड़ी ने बताया कि जब तक सरकार छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं करते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष आदित्य शर्मा सहित अन्य छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल छात्र संघ चुनाव स्थगित करने के फैसले पर भी सफाई दी और प्रदेश में फिर से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की थी।

इनका कहना है
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करना सरकार की कायरता को दर्शाता है। हमारे इकाई अध्यक्ष का भी हाथ टूटा है और कई साथियों के सिर तथा शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसका जवाब एनएसयूआई मुखर होकर देगी। जल्दी ही हम एक बड़ा विधानसभा घेराव छात्र संघ चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में करेंगे।
-रमेश भाटी 
राष्ट्रीय प्रवक्ता एनएसयूआई

Read More केन्द्र में देंगे सेवाएं तो ही मिलेगा प्रमोशन : डीआईजी-एसपी के लिए नए नियम लागू, 2011 बैच के बाद के अधिकारियों के लिए राइडर लागू

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी