सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा : सूर्य सप्तमी पर 108 साधकों ने किया सूर्य नमस्कार, राज्यपाल बोले - यह स्वास्थ्य के लिए वरदान, मन व शरीर को रखता है तंदुरुस्त 

“सूर्य नमस्कार” कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे 

सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा : सूर्य सप्तमी पर 108 साधकों ने किया सूर्य नमस्कार, राज्यपाल बोले - यह स्वास्थ्य के लिए वरदान, मन व शरीर को रखता है तंदुरुस्त 
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "सूर्य नमस्कार" भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा है।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "सूर्य नमस्कार" भारतीय संस्कृति से जुड़ी महान योग परम्परा है। यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार मन व शरीर दोनों को तंदुरुस्त रखता है। बागडे क्रीड़ा भारती संगठन की ओर से सूर्य सप्तमी पर आयोजित सामूहिक "सूर्य नमस्कार" कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 108 साधकों ने एक साथ "सूर्य नमस्कार" से जुड़ी योग क्रियाएं की। राज्यपाल ने कहा कि योग की भारतीय परंपरा 'सूर्य नमस्कार' से ही प्रारंभ होती है। यह योग के आगे के आसनों के लिए हमें तैयार करता है।

हरिभाऊ बागडे ने कहा कि "सूर्य नमस्कार" मनुष्य के भीतर की ऊर्जा का संधान कर तन और मन को स्वस्थ करता है। राज्यपाल ने प्रतिदिन हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते समय देने और "सूर्य नमस्कार" करने का आह्वान किया। उन्होंने क्रीड़ा भारती को देश की महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ी इसकी गतिविधियां अनुकरणीय है।

इस अवसर पर राज्यपाल  बागडे ने क्रीड़ा भारती की स्मारिका "खेल सृष्टि" का भी लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को अपनी ओर से नकद इनाम देकर भी सम्मानित किया।

 

Read More डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग सख्त, जयपुर प्रथम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को विशेष अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं