मदन राठौड़ से सीधी बात : प्रदेश भाजपा की नई टीम जल्द होगी गठित, निगम-पंचायत चुनाव जीतना टार्गेट ; कहा - नई टीम में विधायक-सांसद भी हो सकते हैं शामिल
भाजपा कार्यकर्ता जरुरतमंद लोगों को लाभ दिलाने को काम करेंगे
आगामी निगम और पंचायत चुनाव में जीतकर आए, यह टारगेट होगा। इस पर एकजुट होकर जल्द काम शुरू करेंगे।
जयपुर। मनोनीत से निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बने मदन राठौड़ ने कहा है कि उनका लक्ष्य पार्टी को और मजबूत करना हैं। बूथ, मंडल, जिलों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की टीम भी जल्द बनेगी। टीम में योग्य कार्यकर्ताओं को पूरा मौका मिलेगा, उनका पूरा उपयोग होगा। काम बहुत है, अधिकांश कार्यकर्ताओं को बूथ से प्रदेश टीम तक कुछ ना कुछ काम मिलेगा। राठौड़ ने साफ कर दिया है कि संगठन में विधायक-सांसदों को ना रखने का कोई राइडर नहीं रहेगा। उन्हें भी टीम में जगह मिल सकती है। वर्तमान टीम में जिनका परर्फोमेंस अच्छा होगा, उन्हें फिर से जगह मिल सकती हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार के कामों-योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता जरुरतमंद लोगों को लाभ दिलाने को काम करेंगे। जल्द इसकी योजना बनेगी। आगामी निगम और पंचायत चुनाव में जीतकर आए, यह टारगेट होगा। इस पर एकजुट होकर जल्द काम शुरू करेंगे।
106 पदाधिकारियों की होगी जंबो टीम
जानकारी के अनुसार भाजपा की प्रदेश टीम में 106 पदाधिकारी बनाए जाएंगे, इनमें 35 महिलाओं, 9 एससी-एसटी वर्ग के चेहरों, 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 1 संगठन महामंत्री और शेष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।
विशेष बातचीत के मुख्य अंश
सवाल: निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं, शुरुआती क्या लक्ष्य रहेगा?
जवाब : पार्टी को और ज्यादा मजबूती देना। इसी के अनुरूप कार्ययोजना बनाएंगे। आगामी निगम और पंचायत चुनाव में एकजुट होकर जीत का टारगेट होगा। जल्द इसकी तैयारियां शुरू करेंगे।
सवाल: क्या नई प्रदेश टीम बनेगी, चयन का आधार क्या होगा?
जवाब: बूथ, मंडल, जिलों और नई प्रदेश की टीम जल्द बनेगी। कुछ पुरानी टीम के सार्थियों को भी रखा जाएगा। नए चेहरे जो पार्टी के कार्य को उचित लगेंगे, शामिल किया जाएगा। हर वर्ग, क्षेत्र से चेहरे होंगे। टीम बनाकर जल्द केन्द्र से मंजूरी लेंगे।
सवाल: टीम में विधायकों, सांसदों को कितनी तवज्जों मिलेगी?
जवाब: बूथ, मंडल, जिलों और प्रदेश की टीमों में महिला कार्यकर्ताओं को तवज्जों मिलेगी। सत्ता में जिनकी भागीदारी नहीं है, उनमें से जो विधायक-सांसद संगठन के हिसाब से उपयुक्त लगेंगे, उन्हें भी रखा जाएगा। पुराने चेहरे भी फिर शामिल होंगे।
सवाल: संगठन की आगामी कार्य योजना क्या होगी?
जवाब: प्रदेश में डबल इंजन सरकार हैं। केन्द्र में मोदी सरकार है। दोनों सरकारों के कामों-योजनाओं के प्रति जन जागरूकता की योजना बना रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यह टास्क दिया जाएगा, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का फायदा मिल सकें।
सवाल: कुछ जिलों में चुनाव नहीं हुए, पुराने अध्यक्ष ही रहेंगे क्या?
जवाब: अधिकांश जगहों पर चुनाव हो गए हैं। कुछ बाकी हैं, वहां भी जल्द ही नए जिलाध्यक्ष बनाएंगे।
सवाल: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा फिर फोन टैपिंग और जासूसी की बात कह रहे हैं?
जवाब: एक तरफ किरोड़ी लाल मीणा खुद ही कह रहे हैं कि पार्टी के अंदर बैठकर ही मुझे बात करनी चाहिए। फिर वहीं बात बोल दी। क्या बोला है, दिखवा रहा हूं। एक बार आकलन करने के बाद ही इस पर आगे कुछ कह पाऊंगा।
खास बात : भाजपा ने पहली बार ओबीसी वर्ग में भी एक वंचित वर्ग से पहली बार अध्यक्ष को निर्वाचित कर एक नई चुनौती राजनीति क्षेत्र में दी है।
Comment List