डोटासरा के अपशब्दों को लेकर सदन में देवनानी हुए भावुक : विधानसभा में फूट-फूट कर रोने लगे, कहा- मैने कभी पक्षपात नहीं किया; विपक्ष के आरोप पर दुख होता है

मैं तो एक छोटा सा कार्यकर्ता था

डोटासरा के अपशब्दों को लेकर सदन में देवनानी हुए भावुक : विधानसभा में फूट-फूट कर रोने लगे, कहा- मैने कभी पक्षपात नहीं किया; विपक्ष के आरोप पर दुख होता है

वह आरोपों से इतने आहत हुए की फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद कई मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने डोटासरा को सदन से स्थाई रूप से  निकालने की मांग की। 

जयपुर। विधानसभा में इंदिरा गांधी पर टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद अब ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को सदन में भले ही विपक्ष नही रहा, लेकिन कांग्रेस के धरने के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा के स्पीकर के लिए अपशब्दों के प्रयोग का मामला सदन में गूंजा। स्पीकर वासुदेव देवनानी पूरे घटनाक्रम पर बोलते हुए भावुक हो गए और वह आरोपों से इतने आहत हुए की फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद कई मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने डोटासरा को सदन से स्थाई रूप से  निकालने की मांग की। 

शून्यकाल में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि मैने कभी पक्षपात नहीं किया। मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं सुने। विपक्ष जब आरोप लगाते हैं, तो दुख होता है। मैं तो एक छोटा सा कार्यकर्ता था, कॉलेज में पढ़ता था, सोचा भी नहीं था यहां तक पहुंचूंगा, लेकिन आप लोगों ने पहुंचाया। इस तरह के शब्द सुनने के लिए तो आसन पर नहीं आया। देवनानी ने कहा कि अब सदन को तय करना है कि ऐसे सदस्य के साथ क्या किया जाएं। यह सब सुनने के बाद मुझे भी यह लगता है कि वह विधायक बनने के योग्य भी नहीं है, लेकिन इसका फैसला में सदन पर छोड़ता हूं।

 

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास
प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई...
नकली घी बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई : 150 टीन किए बरामद, पैकिंग सामग्री तथा मशीनरी भी जब्त
इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति
जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला
एडहॉक कमेटी ने घरेलू क्रिकेट सुधार के लिए जिलों से मांगे सुझाव : दौसा, चूरू और झुंझुनूं ने कहा- कमजोर जिलों को इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मिले मदद
रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा
एएनएम ने डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर में लगाया फंदा, लंबे समय से दोनों में थे प्रेम संबंध