प्रदेश की 3737 विवेकानंद, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का टोटा 

विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभाग शिक्षक नहीं लगा पाया है

प्रदेश की 3737 विवेकानंद, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का टोटा 

परीक्षा में 51870 शिक्षकों ने भाग लिया तथा वर्तमान में विवेकानंद एवं महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 17500 से भी अधिक पद रिक्त हैं।

जयपुर। प्रदेश में गरीब वंचित व अन्य तबकों के बच्चों के लिए संचालित 3737 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में वर्तमान सत्र के महत्वपूर्ण 5 माह बीत जाने के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभाग शिक्षक नहीं लगा पाया है। शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में अंग्रेजी की दक्षता रखने वाले शिक्षकों को लगाने के लिए अंग्रेजी माध्यम में दक्षता परीक्षा का आयोजन भी कराया गया था, लेकिन कोर्ट से मामला सुलझने के बाद भी ना तो परीक्षा का परिणाम जारी किया गया और ना ही चयन सूची जारी की गई, जिस परीक्षा में 51870 शिक्षकों ने भाग लिया तथा वर्तमान में विवेकानंद एवं महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 17500 से भी अधिक पद रिक्त हैं।

अधिशेष शिक्षकों ने भी एग्जाम दिया
सरकार अंग्रेजी माध्यम में पदस्थापन प्रक्रिया को पूरा करने की बजाय पहले अधिशेष शिक्षकों की प्रक्रिया में लगी हुई है, जो कि आगे पुन: समस्या को उत्पन्न करने वाला है क्योंकि अधिकांश अधिशेष शिक्षकों ने भी महात्मा गांधी विद्यालय की परीक्षा दी है, जिसके कारण पुन: उनका दोहरा पदस्थापन करना होगा और विभाग को पुन: मशक्कत करनी होगी तथा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम में रिक्त पदों पर पदस्थापन करने हेतु अभी तक परीक्षा का ना तो परिणाम जारी किया गया एवं ना ही पदस्थापन हेतु कोई प्रक्रिया शुरू की है। राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल ने कहा कि सरकार को जल्दी से जल्दी इस और ध्यान देकर चयन परीक्षा में सफल हुए शिक्षकों का परिणाम जारी करते हुए शिक्षकों को नियुक्ति देनी चाहिए। 

 

Tags: teachers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों...
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध : विपक्ष की वापस लेने की मांग, कहा- यह संविधान के खिलाफ; विरोध में पड़े 185 मत
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन : अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा
आरसीए से पूरी तरह खाली कराया नॉर्थ ब्लॉक : एकेडमी की छत से बेसमेंट तक बिखरा है सामान, कार्यालय व्यवस्था प्रभावित
एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी