दस बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

दस बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने आगरा रोड ग्राम बगराना में ढूंढ नदी की करीब 10 बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इसके साथ ही जोन दस स्थित जामडोली में जीरो सैटबैक पर किए गए दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा बताया कि जोन 10 में आगरा रोड ग्राम बगराना में ढूंढ नदी की करीब दस बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा अतिक्रमण कर रातों रात बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, पत्थरगढ़ी कर अन्य अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया था। मामला सामने आने के बाद प्रवर्तन दस्ते ने मौके पर किए गए सभी निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर जेडीए स्वामित्व के बोर्ड लगा दिए।

उन्होंने बताया कि आगरा रोड ग्राम जामड़ोली में बालाजी विहार के भूखण्ड संख्या 39 में जेडीए की बिना अनुमति और स्वीकृति के जीरो सैटबैक पर दो मंजिला अवैध दो विलाओं का निर्माण करने पर धारा 32, 33 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद भी किया था लेकिन निर्माणकर्ता ने अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जोन 2 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड पर अखेपुरा ग्राम बिशनगढ़ में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग